बरेली: 'आओ खुशियां भरें' कार्यक्रम का आयोजन, दिव्यांग बच्चों ने जीता सभी का दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर जीवनधारा एवं  शोध संस्थान और आईएमए की ओर से 'आओ खुशिया भरें' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस साल विश्व दिव्यांग दिवस एवं जीवनधारा के 30 साल होने पर संस्था के बच्चों द्वारा 'आओ खुशियां भरें' की तर्ज पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल का घटा 20 फीसदी भार, 300 बेड अस्पताल हो रहा गुलजार

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने किया। वहीं आओ खशिया भरे नाटक ने उपस्थित लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि पैसे खुशियों से बढ़कर नहीं हो होता है। खुशियां बेश्कीमती और मूल्यवान होती हैं। साथ ही ये भी दर्शाया कि इन बच्चों की अक्षमता को किसी झाड़-फूंक या दवा से ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन उचित प्रशिक्षण और पुनर्वास सुविधाएं मिले तो परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। डांस और गीतों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

वहीं जीवनधारा के चेयरमैन डॉ. अभिताव मिश्रा ने संस्थान को 30 साल होने पर कहा कि इस संस्थान द्वारा 30 सालों से सैंकड़ों अभिभावकों और बच्चों को लाभप्रद पुनर्वास चिकित्सा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया है। साथ ही बताया कि यहां एसएसआर टेक्नोलॉजी द्वारा छोटे से छोटे बच्चों की सुनने(कान से संबधित) की जांच की जाती है। साथ ही जिन बच्चों का आमतौर पर विकास नहीं हो पाता उन्हें विभिन्न प्रकार की लाभप्रद सेवाएं दी जाती हैं।

वहीं इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी ने कहा कि ऐसे बच्चों की निदान और चिकिस्ता की प्रगति हम अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका में पढ़ते हैं, वो विदेश में नहीं वो हमारे जीवन धारा में देखने को मिल जाती है।

जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों का शानदार प्रदर्शन इनके अंदर छिपी क्षमता को प्रदर्शित करता है। साथ ही कहा कि एक दशक से विश्वभर में दिव्यांग व्यक्तियों की सेवाओं में आंदोलनात्मक परिवर्तन आया है। इन परिवर्तनों में जीवनधारा पुनर्वास शोध संस्थान का बड़ा योगदान है।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलविर सिंह, जीवनधारा के चेयरमैम अभिताब मिश्रा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. सचिन पागरानी, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. वीके चावला, डॉ. राका चावला आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: फुट ओवरब्रिज का निर्माण कछुआ चाल, अब आई लिफ्ट लगाने की याद

संबंधित समाचार