हल्द्वानी: बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पिता ने प्रेमिका पर किया मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक पिता ने अपने बेटे की मौत के बाद उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

युवक के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि युवती ने प्रेम का ढोंग रचकर बेटे को फंसाया। उसके बाद रुपये ऐंठकर आत्महत्या के लिए उकसाया। इसके सबूत पुलिस के पास हैं। बता दें कि तिलपुरी नंबर एक, कूल्हा गूलरभोज निवासी त्रिलोक सिंह कोश्यारी ने पुलिस को बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा अमन कोश्यारी पॉलीशीट काठगोदाम में रहता था।

अमेरीकन ईगल दुकान नंबर तीन खुराना कॉम्पलेक्स जजी कोर्ट के सामने काम करता था। छह नवंबर को उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना सात नवंबर को पुलिस ने उन्हें दी। पिता का कहना है कि चक्की मोड़ गूलरभोज निवासी युवती का उनके बेटे से वर्ष 2019 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उनके बेटे से पैसे वसूल रही थी। जिसके प्रमाण पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं। अमन ने दोस्त से रुपये उधार लेकर प्रेमिका को दिए थे।

उन्होंने बेटे से प्रेम प्रसंग का ढोंग रचा धोखा देकर पैसे ऐंठ की बात कही है, जिसके चलते उनके बेटे ने खुदकुशी कर ली। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

संबंधित समाचार