बहराइच: रहस्यमय तरीके से गायब हुआ जनजातीय युवक, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट जंगल में स्थित ग्राम पंचायत फकीरपुरी के ग्राम रमपुरवा निवासी एक जनजातीय युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। परिजन जंगल और नेपाल क्षेत्र में खोजबीन कर रहे हैं, पुलिस को भी सूचना दी गई है।

थाना सुजौली अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे जनजातीय ग्राम पंचायत फकीरपुरी के रमपुरवा गांव निवासी 32 वर्षीय महेश पुत्र काशीराम थारू समुदाय से ताल्लुक रखता है। वह छह दिन पूर्व पारिवारिक कार्य से क्षेत्र में निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा।

लापता युवक के बड़े भाई राम प्रकाश ने बताया कि रिश्तेदारी व हित मित्रों के यहां खोजबीन की गई लेकिन कोई भी पता नहीं लग सका। इस पर निराश परिवारी जनों ने सुजौली थाने में तहरीर दी है।

युवक के रहस्यमय तरीके से गायब होने का पोस्टर कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांव और नेपाल क्षेत्र में लगाया गया है। युवक के गायब होने से परिवार के लोग परेशान हैं पुलिस भी तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक सुजौली का कहना है कि खोजबीन की जा रही है, नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: नेपालगंज में अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता 10 दिसम्बर को, कई देशों के प्रतिभागी होंगे शामिल

संबंधित समाचार