हल्द्वानी: इवनिगं वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़, पति को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति के साथ पैदल शाम की सैर पर निकली महिला के साथ कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। पति ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसे बुरी तरह पीट डाला। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में महिला के पति ने बताया कि वह घर में खाना खाने के बाद वह पत्नी व बच्चों के साथ पैदल टहलने निकले थे। तभी कार संख्या यूके 04एजे 2555 सवार मनचले आए और छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी अश्लील इशारे करते हुए फरार हो गए। बच्चों संग दंपति टहलते हुए कुछ आगे पहुंचा तो कार सवार चंदौसी गजक भंडार के पास पीना-खाना कर रहे थे। पति ने आरोपियों को पहचान लिया और जब उन्होंने कारण पूछा तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीट डाला। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। 

संबंधित समाचार