रुद्रपुर: दो युवकों पर नाबालिगों को अगवा करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलो में परिजनों ने दो युवकों पर नाबालिग किशोरियों को अगवा करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार को उनकी 17 वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई। जिसकी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। आरोप है कि एक दिसंबर को एक युवक ने फज्ञेन कर उन्हे धमकी दी थी कि उनकी पुत्री को वह उठाकर ले जायेगा।

उधर एक अन्य व्यक्ति ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उनकी 16 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी। जिसके बाद वह शाम को वापस नही आई। जिसकी आसपास व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चल सका। बतायता कि उनकी पुत्री को घर के पास रहने वाले एक युवक से विवाद हो गया था। जिस पर उस युवक ने धमकी दी थी और उस युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाया। दोनो मामलो में पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार