मैनपुरी उपचुनाव: रामगोपाल यादव ने सैफई में किया मतदान, पुलिस प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर आज मतदान जारी है। ऐसे में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इटावा के जसवंतनगर में भी मतदान कराया जा रहा है। यहां सैफई के पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मतदान किया। मतदान के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आम चुनाव 2019 में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीतेंगी। 

वहीं रामपुर उपचुनाव को लेकर सपा नेता रामगोपल यादव ने पुलिस प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि रामपुर में मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया जा रहा। उन्होंने पुलिस पर लोगों की पिटाई करने का आरोप लगाया। रामगोपाल यादव ने कहा कि रामपुर के एसएसपी वही हैं, जिन्हें चुनाव के दौरान मेरी शिकायत पर फिरोजाबाद से हटा दिया गया था। ये एसएसपी पिछली बार भी थे और अब भी हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी उपचुनाव: मैनपुरी में शुरुआती दो घंटों में 7.08, खतौली में 6.9 और रामपुर में 3.9 फीसदी पड़े मतदान

संबंधित समाचार