चमोली: घिंघराण सड़क पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। जिले के गोपेश्वर में घिंघराण सड़क पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। रविवार देर रात पुलिस को घटना की सूचना मिली। 

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में पांच लोग सवार थे। जिसमें से रोहित पुत्र पान सिंह (32) निवासी नेल कुड़ाव की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त एक गंभीर घायल संतोष पुत्र विजय सिंह (32) निवासी नेल कुड़ाव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

संबंधित समाचार