प. बंगाल : अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटकता मिला मरीज का शव
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमें अस्पताल के अधिकारियों से पता चला है कि मंडल वहां भर्ती होने के समय से ही अवसाद में था। यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
कोलकाता। उत्तर कोलकाता के राजकीय आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शौचालय में सोमवार सुबह 55 वर्षीय एक मरीज का शव लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा निवासी रामचंद्र मंडल को 30 नवंबर को तंत्रिका तंत्र संबंधी विकारों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल के एक अन्य मरीज ने सुबह करीब सात बजे शौचालय में उसके शव को छत से लटका देखा।
ये भी पढ़ें:-गुजरात के लोग सुनते सबकी हैं लेकिन सच स्वीकार करना उनका स्वभाव : PM मोदी
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमें अस्पताल के अधिकारियों से पता चला है कि मंडल वहां भर्ती होने के समय से ही अवसाद में था। यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर उपचुनाव : दो जिला विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी
