हरिद्वार: पड़ोसी के पिटबुल ने बच्चे को नोंचा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। कनखल क्षेत्र में एक बच्चे को पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर घायल कर दिया। बच्चा अपनी बुआ के यहां आया हुआ था। कुत्ते ने उसके हाथ और पैर से मांस नोच दिया है। बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। पड़ोसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि विशाल गुप्ता निवासी शेखपुरा कनखल का नौ वर्षीय पुत्र ज्योतिर गुप्ता शनिवार को अपनी बुआ के घर मिश्रा गार्डन गया हुआ था। विशाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले शुभम राम चंदवानी के घर से आए पिटबुल डॉग ने घर के बाहर खेल रहे उनके बेटे पर हमला कर दिया।

आरोप लगाया कि डॉग ने कई जगह नोचकर घायल कर दिया है। कई बार पड़ोसियों को कुत्ते को खोलकर न रखने की बात कही जा चुकी है। सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

संबंधित समाचार