हल्द्वानी: रेलवे स्टेशन पर मिली लाश, नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

रविवार शाम रेलवे स्टेशन में एक शव पड़ा होने की सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया।

इस पर शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ‌भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार