हल्द्वानी: 60 घंटे बाद सक्षम की हालत में आया सुधार, स्कूल के आगे मारा गया था उसे चाकू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चाकू के वार से घायल सक्षम की हालत में अब सुधार नजर आ रहा है। वह बातचीत तो नहीं कर पा रहा, लेकिन शरीर में हरकत शुरू हो गई है। उसके सुधरते स्वास्थ्य को देख कर परिजन भी खुश हैं। 
 

बता दें कि खासला इंटर कॉलेज के बाहर बीते शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों में हुए विवाद में काठगोदाम निवासी सक्षम पर चाकू से हमला कर दिया गया था। चाकू सक्षम के पेट और जांघ के बीच में लगा था और शरीर का अधिकांश खून बह उसकी हालत चिंताजनक बन गई थी। सक्षम शुक्रवार से लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर था।

हालांकि सोमवार सक्षम के परिजनों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया। समक्ष की मां कमला ने बताया कि अब सक्षम को कुछ-कुछ देर में वेंटिलेटर से हटाया जा रहा है। उसके शरीर ने भी हरकत शुरू कर दी, लेकिन अभी वह बात नहीं कर पा रहा। 

संबंधित समाचार