बरेली: सीएम के दौरे से पहले जिले में रहेगा हाई अलर्ट, सभी प्रकार के विरोध प्रदर्शन पर 6 दिसंबर को रोक
बरेली,अमृत विचार। 6 दिसंबर को जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुबह से ही सड़कों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। 6 दिसंबर को लेकर अधिकारियों ने सभी प्रकार के विरोध या शौर्य प्रदर्शन पर रोक लगाई है। इस दौरान कोई भी खुराफात न हो इसके लिए पुलिस जगह- जगह निगरानी करेगी। इसके लिए सादे कपड़ों में पुलिस और खुफिया इकाइयों को तैनात किया गया है।
ये भी पढे़ं- बरेली: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने रोड किया जाम
एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने 6 दिसंबर को जारी हाई अलर्ट को लेकर सभी एसपी, सीओ, एलआईयू समेत अन्य खुफिया इकाईयों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करने के आदेश दिए हैं। जहां हिंदू मुस्लिम मिक्स इलाके हैं। जिससे काई खुराफात न कर सके। इस दौरान पुलिस ने बारादरी, किला, प्रेमनगर, कोतवाली, इज्जतनगर, सीबीगंज में खुराफातियों को सख्त हिदायत दी है।
सोशल मीडिया पर रखेगी साइबर सेल की नजर
इस दौरान खुराफाती फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर पर खुराफात या कोई अफवाह न फैलाएं इसके लिए भी पुलिस ने इंटरनेट पर निगरानी करना शुरू कर दिया है। जिससे कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न कर सके और न कोई अफवाह फैलाए। इस दौरान जिसने भी आपत्तिजनक पोस्ट की पुलिस ने उसे तत्काल हटवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं- बरेली: बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत, CM के आने की चल रही थी तैयारी
