रामपुर: एक तरफ बेटी की डोली उठी तो दूसरी ओर मां की अर्थी
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। एक तरफ बेटी की डोली उठी तो दूसरी ओर मां की अर्थी। इसी हृदयविदारक घटना का गवाह भौनकपुर गांव बना। जिस घर के लोग बेटी की शादी में झूम रहे थे। पलक झपकते ही खुशियों से लबरेज घर में मातम छा गया। खुशियां काफूर हो गईं। रिश्तेदार भी सदमे में आ गए। किसी तरह बेटी ससुराल गई।
घटना क्षेत्र के भौनकपुर गांव की है जहां गांव निवासी रिंकू राजपूत की बहन शिवानी की थाना पटवाई के निस्बा गांव से रविवार की रात बारात आयी थी। सोमवार की सुबह वह और परिजन बहन की बारात को विदा करने की तैयारी में लगे हुए थे। वहीं कुछ ही देर में खबर मिली कि रिंकू की मां गीता राजपूत का शव तकिया रेलवे क्रासिंग के समीप पटरियों पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर के लोग बेटी की शादी में झूम रहे थे। पलक झपकते ही खुशियों से लबरेज घर में मातम छा गया।
इसी बीच परिजन चीखते चिल्लाते घटना स्थल पर पहुंचें और बिलाप करने लगे। इसी बीच पुलिस भी मौक़े पर पहुच गई। जहां परिजनों ने सलाह मशवरे के बाद दुल्हन की बिदाई की उसके बाद पुलिस ने मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल भिजवा दिया। बही परिजनों के अनुसार मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।
ये भी पढे़ं- रामपुर उपचुनाव में 33.94 प्रतिशत मतदान, सपा ने लगाया मुस्लिमों को वोट डालने से रोकने का आरोप
