बहराइच: कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगाया आग, जहरीली धुंआ से लोग हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिला महिला अस्पताल परिसर में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र पर कूड़ा के साथ वेस्ट को रात में जला दिया गया। इससे जहरीली धुंआ से लोग परेशान हुए। मालूम हो कि महिला अस्पताल में नवजात बच्चे और गर्भवती महिलाएं भर्ती होती हैं। ऐसे में मरीज और तीमारदार को भी दिक्कत हुई।

एनजीटी द्वारा लगातार वायु प्रदूषण को लेकर सभी राज्यों को नोटिस जारी कर निकलने वाले जहरीले धुंए पर रोक लगाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं पराली जलाने पर किसानों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर लिए जा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा जब ऐसे कार्य होते हैं तो कार्रवाई नहीं होती है। ऐसा ही एक मामला बहराइच के जिला महिला अस्पताल का सामने आया है। जहां पर परिसर में बने कूड़ा व वेस्ट डालने वाले स्थान पर सोमवार रात में आग लगा दी गई। 

जिस से निकलने वाले जहरीले धुंवे से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानियां हो रही थी। फोटो में आप साफ़ देख सकते हैं कि किस तरीके से आग लगी हुई है। मगर जिम्मेदारों का इस और कोई ध्यान नहीं गया। मालूम हो कि पास में बने मेटरनिटी विंग में महिलाओं का प्रसव होने के साथ-साथ नवजात बच्चों को भर्ती भी किया जाता है। 

आग से निकल रहे जहरीले धुएं से एक बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता था। मगर इस पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया अब ऐसे गैर जिम्मेदाराना लोगों पर क्या कार्रवाई होती है यह आने वाला समय ही बताएगा। इस मामले में सीएमएस डॉ. ओपी चौधरी का कहना है कि मुझे अब जानकारी हुई है। मामले की जानकारी ले रहे हैं। परिसर में आग नहीं लगानी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अभी तक खुद ठोक रहे थे ताल, अब पत्नियों को चुनावी अखाड़े में उतारने की तैयारी

संबंधित समाचार