गदरपुर: दर्दनाक...एक विवाद और प्रेमी ने काट दिए प्रेमिका के दोनों हाथ    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। देशवासी श्रद्धा हत्याकांड को अभी भूल भी नहीं पाए हैं कि एक मामूली विवाद पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के दोनों हाथ काट दिए। गदरपुर निवास यह युवक लिव इन रिलेशनशिप में युवती के साथ रह रहा था।

इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो गई है। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि ग्राम प्रधान ने भी की है। गदरपुर का ग्राम महतोष निवासी एक युवक केरल की कोच्चि में ब्यूटी पार्लर में करीब छह साल से काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। बातचीत की शुरुआत हुई तो दोनों में प्यार का हो गया। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

एक दिन किसी बात को लेकर तीन दिसंबर को दोनों में विवाद हो गया। युवक ने युवती के दोनों हाथ पाटल से काट दिए। जिससे आसपास के लोगों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर के बारे में जब युवक के स्वजन को पता लगी तो उनका कहना था कि युवक 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी में आया था।

शादी के तीन दिन बाद वह चला गया। ग्राम प्रधान नवी जान ने बताया कि न्यूज चैनल व सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर देखी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कुछ युवक केरल के कोच्चि में पार्लर का काम करते हैं। उनके द्वारा सूचना दी गई थी कि दोनों में कोई विवाद हुआ था और विवाद के बाद युवक ने युवती के दोनों हाथ काट दिए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

संबंधित समाचार