भाजपा 40 से अधिक सीटें जीतकर हिमाचल में बनाएगी सरकार: सुरेश कश्यप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि मतगणना के दिन आठ दिसंबर को जो नतीजे सामने आएंगे, उसके बाद भाजपा 40 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक हुई जिसमें प्रदेश से लेकर राष्ट्र के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। श्री कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और जिसमें हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि बैठक में जानकारी दी गयी कि हिमाचल प्रदेश में 76.61 फीसदी का मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं के बड़े मतदान के रुझान जो सामने आए, उससे साफ झलकता है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनने वाली है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बताया गया कि प्रदेश में सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और उसमें से अधिकांश मत भाजपा के पक्ष में आने वाले हैं। श्री कश्यप ने बताया कि जिस तरह का आकलन भारतीय जनता पार्टी लगा रही है, उसी प्रकार के एग्जिट पोल भी सामने आए हैं और नतीजे एग्जिट पोल से बढ़-चढ़कर आएंगे।

एग्जिट पोल तो केवल शुरुआती रुझान है और आने वाले समय में भाजपा की सीटें एग्जिट पोल से काफी ज्यादा आने वाली है। जब आठ तारीख को जो नतीजे सामने आएंगे तो भाजपा 40 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आगामी रणनीति के पर भी विस्तृत चर्चा की गई। 

यह भी पढ़ें : मोपा हवाई अड्डे का नाम गोवा के पहले सीएम दयानंद बंदोदकर के नाम पर रखने की मांग

संबंधित समाचार