लेडी गागा के डॉग वॉकर की गोली मारकर हत्या, आरोपी को 21 साल का कारावास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड गायिका लेडी गागा के पालतू कुत्तों को टहलाने वाले व्यक्ति को पिछले साल गोली मारने और फ्रेंच बुलडॉग प्रजाति के कुत्तों की चोरी करने के आरोपी को यहां की अदालत ने 21 साल कारावास की सजा सुनाई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुत्तों का लेडी गागा से संबंध महज संयोग था और इस घटना को अंजाम देने का मकसद महंगे फ्रांसीसी बुलडॉग की चोरी करना था जिसकी कीमत हजारों डॉलर है। 

अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि चोर को नहीं पता था कि कुत्ते लेडी गागा के हैं। लॉस एंजिलिस काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों में शामिल जेम्स हॉवर्ड जैकसन ने हत्या का मामला नहीं चलाने का अनुरोध किया था। कार्यालय के मुताबिक कुत्तों की चोरी की कोशिश 24 फरवरी 2021 को की गई थी। 

ये भी पढ़ें:- दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बाद उत्तर कोरिया की कार्रवाई, दूसरे दिन भी दागे 90 गोले

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म