पंतनगर: पंतनगर विश्वविद्यालय में स्थापित होगा ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिक महाविद्यालय में ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी देहरादून एवं प्रौद्योगिक महाविद्यालय के मध्य 5 दिसंबर 2022 को हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर विवि की ओर से अधिष्ठाता प्रौद्योगिक महाविद्यालय डॉ. अलकनंदा अशोक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी के निदेशक अमित कुमार सिन्हा द्वारा हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता मुख्य रूप से विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि (दवाओं/उरर्वकों का छिड़काव, बीमारियों की पहचान आदि) आपदा, अनुसंधान और विकास गतिविधियों में ड्रोन प्रौद्योगिकी के कार्यन्वयन पर केन्द्रित है।

समझौते के अनुरूप सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी प्रौद्योगिक महाविद्यालय में ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी जिसका मुख्य उद्देश्य विवि के विद्यार्थियों में ड्रोन कौशल विकसित करना, विद्यार्थियों को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाना सम्मिलित है। समझौते के तहत प्रौद्योगिक महाविद्यालय के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं के लिए ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रारंभ किए जाएंगे।

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क नहीं लेगा। प्रशिक्षण कैलेंडर सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को ड्रोन के विकास, असेंबली, मरम्मत, रखरखाव, प्रोटोटाइप डिजाइन आदि विषयों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रौद्योगिक महाविद्यालय के सह-प्राध्यापक, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग विभाग डॉ. राजीव सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव