MCD चुनाव 2022 : AAP की सुल्तानपुरी ए से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने दर्ज की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बॉबी ने कहा था कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी। 

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) की सुल्तानपुरी ए से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी चुनाव जीत गई हैं। बॉबी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका को 6,714 मतों से मात दी। चुनाव में बॉबी अकेली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार थीं। 

पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने के बाद बॉबी ने कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं और उनके आसपास रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाना चाहती हैं। बॉबी ने कहा था कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी। 

ये भी पढ़ें : MCD चुनाव 2022: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में भाजपा ‘आप’ से आगे, कांग्रेस काफी पीछे

 

संबंधित समाचार