Kanpur Pollution News: नोएडा-गाजियाबाद जितनी खराब हुई शहर की हवा, सांस लेने में दिक्कत होने से बीमार हो रहे लोग
Kanpur Pollution News कानपुर शहर की हवा दिन पर दिन खराब हो रही है।
Kanpur Pollution News नोएडा-गाजियाबाद जितनी कानपुर शहर की हवा खराब हो रही है। एनसीआर की तरह ही कानपुर की भी हवा को भी दूषित कणों ने खराब कर दिया है। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Pollution News प्रदूषण मामले में राजाधानी और एनसीआर इलाके काफी प्रभावित रहते हैं। हरियाणा के जिले आसपास होने और खूब पराली आदि के जलने से इन क्षेत्रों में एक्यूआई खराब और बहुत खराब स्थिति तक पहुंच जाता है।
मंगलवार को जो स्थिति नोएडा और गाजियाबाद की थी, कानपुर में भी प्रदूषण को लेकर वही हालात बने हुए थे। एक्यूआई 200 के पार होने की वजह से हवा में घुले दूषित कणों ने प्रदूषण को खराब स्थिति में लाकर नारंगी घेरे में ला दिया है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह हवा सांस लेने के लिए ठीक नहीं बताई जा रही है तो चिकित्सक लगातार शहर में निकलने से पहले अहतियातन मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि यदि लापरवाही करते हैं तो सांस लेने में तकलीफ और खरास व खांसी जैसी तकलीफ भी हो सकती है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दिल्ली की एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 353 था। यह स्थिति खतरे को लाल घेरे में दिखाती है, जो कि बेहत खराब मानी जाती है।
दिल्ली के आसपास यूपी के क्षेत्रों में गाजियाबाद 284 और नोएडा 300 के साथ बेहद खराब के करीब हैं, लेकिन यह अंक दोनों को नारंगी घेरे में रखते हुए खराब स्थिति में दर्शाते हैं। इसी प्रकार कानपुर शहर का एक्यूआई भी मंगलवार को 215 रहा, जो कि नोएडा और गाजियाबाद की भांति ही खराब स्थिति में रहा।
सरकारी विभागों के कामकाजों पर रहेगी निगरानी
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम सरकारी विभागों के कामकाजों पर निगरानी रखेगी। कार्यों के दौरान प्रदूषण फैलता पाया जाता है तो फौरन उसको लेकर सतर्कता बरती जाएगी। नोटिस जारी कर संबंधित विभाग को सुधार के लिए निर्देशित किया जाएगा। क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि टीम के द्वारा निरीक्षण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान मिट्टी पर पानी छिड़काव करने को पूर्व में भी कहा जा चुका है।
मंडलों में प्रदूषण
शहर एक्यूआई
कानपुर 215
आगरा 086
बरेली 132
लखनऊ 201
प्रयागराज 132
झांसी 160
