बरेली: सियारों के झुंड ने महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाजार से घर जा रही बुजुर्ग महिला पर सियारों के झुंड ने हमला कर दिया। सियारों के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना भुता के गांव मुयुडी कला की रहने वाली 55 वर्षीय कांति देवी के परिवार के लोगों ने बताया कि वह केसरपुर की बाजार के लिए जा रही थी। रास्ते में जंगल के पास सियारों के झुंड ने कांति देवी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड हुआ फुल, 25 बच्चे भर्ती

उनकी चीख-पुकार सुन वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा उनको बचाया गया और इसकी जानकारी राहगीरों द्वारा परिवार के लोगों को दी गई। मौके पर परिवार के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं हालत ज्यादा सीरियस होने पर बरेली के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आज CM Yogi प्रबुद्धजन सम्मेलन से साधेंगे विपक्षी पार्टियों पर निशाना!, निकाय चुनाव पर भी नजर

 

संबंधित समाचार