बहराइच : शव रखने के लिए आए छह फ्रीजर बने कबाड़

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

साल 2014 से ही फ्रीजर में नहीं रखे जा रहे शव, शव की दुर्गंध से लोगो हो रहे परेशान

अमृत विचार, बहराइच पोस्टमार्टम हाउस में शव रखने के लिए छह फ्रीजर की खरीद हुई थी, लेकिन फ्रीजर में शव नहीं रखा जा रहा है। आज भी खुले में शव रखकर उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। ऐसे में शवों से उमड़ रही दुर्गन्ध लोगों को वहां ठहरने नहीं देती। हालांकि जिला प्रशासन कर इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।

बहराइच में बने पोस्टमार्टम हाउस में शव को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर फ्रीजर खरीद के लिए शासन को पत्र लिखा गया था। शासन द्वारा बजट की स्वीकृत देने के बाद साल 2014 में छह फ्रीजर खरीद की गई थी। उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था, लेकिन आठ साल बीत गए हैं।

अभी तक फ्रीजर में एक भी शव नहीं रखा गया है। फ्रीजर ऐसे ही जंग खा रहा रहा है। इतना ही नहीं फ्रीजर के बॉक्स भी खराब हो गए हैं। इससे सरकार का लाखों रुपया बंदरबांट हो गया। बिना प्रयोग के ही फ्रीजर कबाड़ बनता जा रहा है। फ्रीजर का कोई देखभाल भी नहीं कर रहा है।

दुर्गंन्ध के बीच ही करते हैं पोस्टमार्टम

पोस्टमार्टम हाउस में नाम छापने की शर्त पर एक कर्मी ने बताया कि हम लोगों का काम ही शवों का पोस्टमार्टम करना है। लेकिन यदि शव तीन से चार दिन पुराना आता है और उसे फ्रीजर में नहीं रखा जाता है तो दुर्गंध आने लगती है। इसके बीच ही शवों की चीड़ फाड़ करनी होती है।

व्यवस्था में करवा रहे सुधार

सीएमओ डॉक्टर सतीश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस के लिए ही फ्रीजर की खरीद हुई थी। लेकिन उसमें शव क्यों नहीं रखे जा रहे हैं, इसकी जानकारी ले रहे हैं। व्यवस्था में सुधार के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-प्रदेश में बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो सख्त कार्रवाई होगी: हाईकोर्ट