बाजपुर: दो महिलाओं पर लगाया मारपीट का आरोप
बाजपुर, अमृत विचार। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दो महिलाओं पर बेवजह गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को दोपहर में कोतवाली पहुंची ग्राम बरहैनी निवासी मुन्नी देवी ने तहरीर देकर कहा है कि वह बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र हुलसनगंज बरहैनी में कार्यकर्ता के पद पर सेवारत है।
रोजाना की भांति पांच दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर से आंगनबाड़ी केंद्र पर जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच बरहैनी निवासी दो महिलाओं ने रास्ते में उसके साथ बेवजह गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की है। शोर-शराबा होने पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। इस पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गईं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
