खटीमा: धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 खटीमा, अमृत विचार। नगर के इस्लामनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड संख्या 2, इस्लामनगर निवासी असरफ अली ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा है कि 4 दिसंबर की रात को वार्ड संख्या 5 इस्लामनगर निवासी आरोपी राशिद, दिलशाद ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना एसआई होशियार सिंह को सौंपी है। 
 

संबंधित समाचार