बागेश्वर: पेड़ से गिरकर नेपाली किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नेपाल के एक किशोर की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। राजस्व पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

उपजिलाधिकारी ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। खोलियागांव के जंगल में बांज के पेड़ से लकड़ी काटते समय 18 वर्षीय नरेश शाही पुत्र एविन शाही निवासी तुरमाखाल जिला अछाम नेपाल गिर गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उपजिलाधिकारी हरगिरी ने बताया कि मौके पर दरांती, चप्पल, रस्सी आदि बरामद किए हैं।

मृतक खोलियागांव माइंस के मजदूरों के लिए खाना बनाता था। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इधर, राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। इधर, दुर्घटना के बाद खनन करने वाले मजदूरों में शोक की लहर दौड़ गई है।

संबंधित समाचार