कभी गुजरात में King Cong का था जलवा, BJP की भी निकल जाती थी हवा, जानिए अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। साल 1985 में कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अब तक की सर्वाधिक 149 सीटें जीती थीं। वहीं, बीजेपी का विधानसभा चुनावों में अब तक का सर्वाधिक सीटों का रिकॉर्ड 127 (साल 2002) रहा है। एक वक्त था जब इस तटीय राज्य में कांग्रेस की तूती बोलती थी। 

वर्ष 1985 के गुजरात चुनाव में तो कांग्रेस ने 55.55 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 149 सीटों पर जीत दर्ज रिकॉर्ड कायम किया था। यह एक ऐसा रिकॉर्ड था, जिसे लगभग तीन दशकों से गुजरात की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी भी नहीं तोड़ पाई। चुनाव आयोग के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसने राज्य में तीन बार 140 या उससे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की। इसने वर्ष 1980 के चुनाव में 141 सीटों के साथ और 1972 के चुनाव में 140 सीटों के साथ जीत हासिल की।

यहां यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वर्ष 1985 का चुनाव आखिरी मौका था जब कांग्रेस ने राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार बनाई थी। आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 1990 के अगले चुनाव में सबसे पुरानी पार्टी का वोट शेयर सिमट कर करीब 31 फीसदी रह गया। इस चुनाव में कांग्रेस महज 33 सीटों के साथ अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं।

वहीं बीजेपी की बात करें तो पार्टी पहली बार 1995 में 121 सीटों के साथ राज्य की सत्ता में आई। फिर इसने वर्ष 2002 में 49.85 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 127 सीटें जीती थीं।वैसे देखा जाए तो वर्ष 1990 के बाद से राज्य में प्रत्येक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा ही है। पिछले बार यानी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को लगभग 43 प्रतिशत वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें : Gujarat Assembly Election Result 2022: गुजरात में फिर खिला कमल, BJP की बंपर जीत, 12 दिसंबर को फिर शपथ लेंगे CM भूपेंद्र

संबंधित समाचार