बहराइच :  पारिवारिक कलह में महिला समेत दो ने खाया विषाक्त, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। पारिवारिक कलह में महिला समेत दो ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवक की बहराइच जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के दत्त नगर निवासी कर्ताराम (36) राम सुंदर ने बुधवार रात को अपने कमरे में विषाक्त पदार्थ खा लिया। काफी देर बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो सभी युवक को लेकर संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को युवक की मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर फखरपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी प्रियंका (25) पत्नी शिव कुमार का परिवार के मामले को लेकर विवाद हुआ। विवाद से क्षुब्ध महिला ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन फानन में परिवार के लोग उसे सीएचसी से ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसने स्वयं जहरीला पदार्थ खाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सपा में प्रसपा के विलय के बीच शिवपाल बोले, आज हम एक हो गए

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव