काशीपुर: अब प्रत्येक नगर पालिका, निगम को बनाना होगा सड़क डाटा रजिस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अब उत्तराखंड के सभी नगर निकायों, नगर पालिकाओं, नगर निगम और नगर पंचायतों के तहत आने वाले मार्गों का सड़क डाटा रजिस्टर बनाना होगा। इसका शासनादेश 3 अक्टूबर 22 जारी कर दिया गया है। यह आदेश सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन की द्वितीय अपील पर सूचना आयुक्त विपिन चंद्र के आदेश के अनुपालन में किया गया है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने बताया कि उन्होंने काशीपुर नगर निगम से सड़कों की चौड़ाई संबंधी सूचना मांगी थी। जिस पर सूचना आयुक्त विपिन चंद्र ने अपने निर्णय में लिखा कि नगर निगम के क्षेत्रांतर्गत विभिन्न चौड़ाई के मार्गों की संख्या की सूचनाएं किसी भी नगर निगम या शहरी विकास के कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिसकी उपलब्धता होने पर सभी विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण कार्य, जन सुविधाएं देना आदि कार्य जनहित में सुचारू रूप से नगर निगम कर सकता है। इस प्रकार के उपलब्ध आंकड़े सम्पत्ति कर निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। यह अत्यन्त आश्चर्यजनक बात है कि नगर निगम द्वारा इस बात का अब तक ध्यान नहीं रखा गया है। 

संबंधित समाचार