नानकमत्ता: छह लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। तमंचे और चाकुओं से लैस होकर नगर के एक दुकानदार ने कार सवार छह लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। बीच-बचाव करने आए लोगों की भी पिटाई कर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड नंबर-6 निवासी लाखन सिंह 4 दिसंबर को गुरुद्वारा रोड पर अपनी दुकान में बैठा था।

तभी एक स्विफ्ट कार बिना नंबर आकर रुकी। जिसमें सवार सर्वजीत सिंह निवासी गडही पट्टी नानकमत्ता, परव सिंह, निवासी बहेड़ी बरेली हाल निवासी गडहीपट्टी, गगनदीप सिन्धू निवासी गडहीपट्टी, तरनप्रीत सिंह उर्फ लक्खा निवासी मिलक निकट भारत गैस एजेंसी, रिशु राणा निवासी बिडौरा ने दुकान में घुसकर जान लेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार