अयोध्या : लेखपाल देखें आय व जाति में आवेदक डिफाल्टर न हों 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विभागवार समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

अमृत विचार, अयोध्या। विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सख्त तौर पर निर्देश दिया कि समस्त लेखपाल आय, जाति, निवास हैसियत व खतौनी, नकल आदि प्रमाण पत्र के लिए आवेदनों को निर्धारित समय के भीतर निस्तारित करें। सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदन डिफाल्टर न होने पाए। सीएमओ को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड से शीघ्र आच्छादित कराएं। 

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान पंचायत भवनों व विद्यालयों के अनुरक्षण के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा में हाईटेक नर्सरी बनाने संबंधी कार्य को शीघ्र पूर्ण कर नर्सरी कार्य को प्रारंभ करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया। जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया कि गन्ना किसानों को नियमानुसार पर्चियां उपलब्ध कराई जाए।

सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों के गुणवत्ता को स्वयं भी चेक कर आख्या पोर्टल पर अपलोड कराएं। निमार्णाधीन सभी परियोजनाओं को समय से पूर्व पूर्ण करने व उसमें उपयोग होने वाली सभी सामग्रियों को गुणवत्ता व मानक के अनुरूप लगाने तथा फिनिशिंग कार्य को अच्छे से करने  के लिए संबंधित विभागों/कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट केके सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : दावेदार ही नहीं निकाय चुनाव को लेकर पुलिस भी सक्रिय

संबंधित समाचार