बिजनौर: छापा मारने पहुंचीं जीएसटी की टीमों का व्यापारियों ने किया घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/ स्योहारा/ नूरपुर/ सहसपुर, अमृत विचार। जिले भर में गुरुवारा को जीएसटी की टीमों ने छह से अधिक जगहों पर दुकानों पर छापा मारा। कार्रवाई से आक्रोशित व्यापारियों ने जीएसटी की टीमों का जगह-जगह घेराव किया। सूचना पर थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित व्यापारियों के चंगुल से छुड़ाकर जीएसटी अधिकारियों को थाने ले गए। इस दौरान कार्रवाई के विरोध में सूबे के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जीएसटी अधिकारियों को सौंपा। व्यापारियों ने नूरपुर, चांदपुर, मंडावर क्षेत्रों में प्रतिष्ठान बंद रखे। 

ये भी पढ़ें- बिजनौर: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

थाना नूरपुर के नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को जीएसटी अधिकारियों ने दुकानों पर छापे मारे। कार्रवाई के डर से व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। इस सूचना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने लामबंद होकर मुरादाबाद हाईवे पर गांव गोहावर के निकट जीएसटी टीमों का घेराव किया।  संगठन के युवा प्रदेश प्रभारी तसलीम अहमद व नगर अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह मिक्की के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में छोटे-बडे़ व्यापारी थाने पहुंचे। 

आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि कोरोना संकट के कारण व्यापारी पहले से ही परेशान हैं। इस समय कारोबार पटरी पर आया तो उनके यहां जीएसटी विभाग की टीमें छापे मार रही हैं। शादियों के सीजन के मौके पर कार्रवाई से व्यापारी वर्ग परेशान हैं। व्यापारी नेताओं ने कहा कि सर्वे के नाम पर व्यापारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं होगा। व्यापारी नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहायक आयुक्त जीएसटी विनय कुमार शुक्ला को सौंपा। 

जिन्होनें व्यापारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में उनको विश्वास में लेकर जीएसटी पंजीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में युवा प्रदेश प्रभारी तसलीम अहमद, गुणवंत सिंह राठौर, रविंद्र सिंह मिक्की, संदीप जोशी, मुकुल गुप्ता, जुगनू चौधरी,मुकेश जोशी, अंकित जोशी सचिन जोशी, शाहनवाज मलिक, लालवंत सिंह आदि सैंकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। 

सहसपुर क्षेत्र में सभी ट्रेड के व्यापारियों ने जीएसटी टीम के आने की खबर सुनते ही अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर लिए। गांव मेवा नवादा में भी जीएसटी टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गुरुवार शाम चार बजे से ही क्षेत्र की सभी दुकानों के शटर गिरने लगे, शाम छह बजे तक मोहल्ला हकीमपुरा, बुधवार बाजार के पास किराना की बड़ी-बड़ी दुकानें व रियासत के सामने जुमा बाजार चौराहे पर स्थित दूकानें बंद रहीं। नांगल सोती क्षेत्र में जीएसटी टीम की कार्रवाई से दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। दो दिनों से नांगल, कामराजपुर, चंदक, भागूवाला आदि क्षेत्रों में जीएसटी टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नूरपुर, नगीना, चांदपुर क्षेत्रों में जीएसटी एसआईबी की टीमें भी सर्वे कर चुकी हैं। 

स्योहारा में वाणिज्य कर विभाग टीम ने डिप्टी कमिश्नर शिवप्रकाश कुमार के नेतृत्व मे मुरादाबाद मार्ग पर स्थित फैजान कन्फैक्शनरी की दुकान पर छापा मारा। वाणिजय कर से सम्बंधित दस्तावेज मांगे। दस्तावेज न मिलने पर रजिस्ट्रेशन कराने की हिदायत दी। इसके विरोध में व्यापारियों ने कहा अगर पहले वाणिज्य कर विभाग अधिकारियो को व्यापारियों को सही जानकारी देनी चाहिए। यहां व्यापारी शैंकी रस्तोगी, मुकेश माहेश्वरी, आशीष माहेश्वरी, बिट्टू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बिजनौर: सड़क किनारे मिला गुलदार का शव, सिर व पैर पर चोट के निशान

 

संबंधित समाचार