हल्द्वानी: घायल काश्तकार ने उपचार के दौरान दम तोड़ा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीवार पर चढ़ जानवरों को चारा डाल रहा काश्कार गिरकर घायल हो गया। उसे यहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिन चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

हनेरा गंगोलाहाट पिथौरागढ़ निवासी जगदीश चंद्र जोशी (49) पुत्र दिगंबर दत्त जोशी पेशे से काश्तकार थे। बताया जाता है कि बीती 30 नवंबर को वह दीवार पर चढ़ कर मवेशियों को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान उनके पैर लड़खड़ा गए और वह नीचे आ गिरे। गिरने से उनकी कमर में चोट आ गई और वह मौके से उठ तक नहीं सके।

आनन-फानन में उन्हें गंगोलीहाट के अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने बड़े अस्पताल ले जाने को कहा। जिस पर चिकित्सकों ने जगदीश को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां इलाज के दौरान जगदीश ने दम तोड़ दिया। 

संबंधित समाचार