देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी के 314 कैडेट्स सेना में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर देश की सेना में अफसर बन गए हैं। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

शनिवार सुबह 8:55 बजे मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। 'भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम' आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक के भीतर ऊर्जा देखने को मिल रही थी। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए।

इन्हें मिला अवार्ड
स्वार्ड आफ आनर-  पवन कुमार
स्वर्ण पदक - पवन कुमार
रजत पदक- जगजीत सिंह
रजत पदक टीजीसी - अभिषेक शर्मा
कांस्य पदक - प्रापु लिखित
चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर- जोजिला कंपनी

संबंधित समाचार