झांसी : छेड़खानी कर रहा था पड़ोसी तो छत से कूदी छात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, झांसी। प्रदेश में महिला अपराध और मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बाद भी छेड़खानी जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। झांसी के कटेरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में मनचले की हिमाकत इस कदर बढ़ी की छात्रा अपनी लाज बचाने के लिए छत से कूद पड़ी।

जिससे उसके हाथ-पैर टूट गए। तत्काल छात्रा को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की मानें तो, छात्रा के मां-बाप खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। वह घर पर अकेली खाना बना रही थी। इसी बीच पड़ोसी गोपाल यादव शराब के नशे में छात्रा के घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। पहले तो छात्रा ने विरोध किया मगर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। आरोप है कि पड़ोसी छात्रा से दुष्कर्म करने की नियत से घर से घुस आया था।

ऐसे में छात्रा अपनी लाज बचाने के लिए छत पर चढ़ गई मगर पड़ोसी पीछे-पीछे छत पर आ गया। ऐसे में छात्रा ने पड़ोसी से बचने के लिए छात्र से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में छात्रा को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था।

उसके हाथ और पांव में फैक्चर आ गया है। जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी अदरूनी चोंटे आईं हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं परिजनों का आरोप है कि गोपाल यादव कई बार उनकी बेटी से छेड़खानी कर चुका है। पड़ोसी की हरकतों से तंग आकर उसे स्कूल जाना भी बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : एसएसपी ने बड़ी परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी

 

संबंधित समाचार