हल्द्वानी: तीन माह की गर्भवती को पीटा, पति को सड़क पर धुना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ लोगों ने एक घर में धावा बोल कर गर्भवती को बुरी तरह पीट दिया और यहां से निकलने पर उसके पति को पीटा। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

लाइन नंबर आठ आजादनगर निवासी तबस्सुम पत्नी अजीजुर्रहमान ने पुलिस को बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है और बीती 9 दिसंबर को साहिबुर्रहमान पुत्र हबीबुर्रहमान, मो. रेहान पुत्र मो. हुसैन ने घर में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा। उसके पेट पर लाते मारीं और प्रार्थिनी के चीखने पर आरोपी जान की धमकी देते हुए भाग गए। गांधीनगर में आरोपियों ने उसके पति अजीजुर्रहमान को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार