हल्द्वानी: पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करने वाले पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वार्ड 14 के पार्षद महेश के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले राम सिंह के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पार्षद महेश के भतीजे जवाहरनगर वार्ड 14 निवासी चंदन कोहली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि जवाहरनगर की अंसारी कलोनी में अमृत योजना के तहत सरकारी कार्य चल रहा था। तभी राम सिंह पुत्र नन्दन सिंह निवासी गोल्छा कम्पाउन्ड गाली-गलौच कर लेबर को भगाने लगा।

सरकारी कार्य बन्द करने को कहा। कारण पूछने पर राम सिंह ने मारपीट शुरु कर दी। धक्का-मुक्की में नन्दन सिंह गिर गया। राम सिंह चाचा महेश को भी गालियां और जान से मारने की धमकी दी। सरकारी सामान नष्ट कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पार्षद महेश भी धक्का-मुक्की में घायल हो गए। आरोप है कि राम सिंह अपराधी प्रवृत्ति का और पूर्व में जेल में भी जा चुका हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता