यूपी में छात्रों को मिली बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन के लिए मिला एक और मौका, जानें क्या है अंतिम तिथि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं की ओर से छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः खोले जाने की मांग ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग की ओर से संशोधित समय-सारिणी जारी करते हुए छात्रवृत्ति पोर्टल को खोल दिया गया है। जारी समय-सारिणी के अनुसार छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन के लिये अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आवेदन तिथि पुनः बढ़ाकर 26 दिसम्बर कर दी गई है। 

अग्रसारण के बाद एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी कर शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा जिला समाज कल्याण अधिकारी के लॉगिन पर उपलब्ध कराया जायेगा। संदेहास्पद डाटा को कारण सहित छात्र/ छात्राओं के लॉगिन पर भी प्रदर्शित किया जाएगा जिसके आधार पर छात्रों द्वारा त्रुटियों को  19 जनवरी से 27 जनवरी 2023 तक सही कर हार्डकॉपी संस्थान में पुनः सत्यापन के लिए जमा की जा सकेगी।

 इस बार संस्थानों के स्तर पर मास्टर डाटा अपडेशन हेतु भी तिथि बढ़ाई गई है। जिसके अनुसार प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान 19 दिसम्बर तक मास्टर डाटा में पाठ्यक्रम, उसका प्रकार, कुल सीटें,सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क,आदि अपडेट कर सकेंगे। जिससे अध्ययनरत छात्र मास्टर डाटा में शामिल संस्थान एवं कोर्स को सेलेक्ट कर आवेदन कर सकें।

मास्टर डाटा अपडेट न कर पाए सभी संस्थानों को विभाग द्वारा ईमेल एवं एसएमएस द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किए जाने के संदेश भी भेजे जा रहे है ताकि किसी भी स्तर से कोई भी छात्र आवेदन से छूटने न पाए। बता दें की बीते 2 मई कों जारी समय-सारिणी की अनुसार आवेदन करने वाले छात्रों को 28 दिसम्बर तक तथा नवीन समय सारिणी के अनुसार आवेदन करने वाले छात्रों को 20 मार्च 2023 तक छात्रवृत्ति आधार सीडेड व एनपीसीआई मैप्ड बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-चीन के साथ हुए संघर्ष पर BSP सुप्रीमो मायावती ने कहा- भारतीय सेना का कार्य सराहनीय

संबंधित समाचार