सितारगंज कोतवाल बने पीआरओ, चार निरीक्षक के हुए तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसएसपी ने जिले के चार निरीक्षकों के तबादले कर सितारगंज कोतवाल को अपना पीआरओ बनाया है। स्थानांतरित हुए निरीक्षकों को तत्काल अपनी अपनी नवीन तैनाती में जाने का निर्देश भी दिया गया।

मंगलवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जिले के चार इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में तब्दीली करते हुए स्थानांतरण किया है। जिसमें सितारगंज के कोतवाल भारत सिंह को अपना नया पीआरओ बनाया है।

इसके अलावा पीआरओ नीरज कुमार को प्रभारी साइबर सेल, प्रभारी साइबर सेल सलाउद्दीन को वाचक एसएसपी और वाचक भूपेंद्र सिंह बृजवाल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज का दायित्व दिया है। साथ ही आदेशित किया है कि स्थानांतरित निरीक्षक आदेश प्राप्ति के बाद तत्काल अपनी-अपनी नवीन तैनाती में जाकर कार्यभार ग्रहण करें। 

संबंधित समाचार