Indian Railway : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दो राजधानी सहित सात ट्रेनों के रास्ते बदले, यहां देखें- पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Indian Railway कानपुर सेंट्रल स्टेशन से कई ट्रेनों के रास्ते बदले है।

Indian Railway कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गढ़वा रोड, तोलरा एवं राजहरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने की वजह से 28 दिसंबर तक परिवर्तन मार्ग किया गया है। यह बदलाव बुधवार से 28 दिसंबर तक किए गए है।

कानपुर, अमृत विचार। Indian Railway झारखंड के गढ़वा रोड, तोलरा एवं राजहरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने दो राजधानी सहित सात गाड़ियों के आने जाने के मार्ग में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव बुधवार से 28 दिसंबर तक किए गए हैं।

रेलवे के अनुसार रांची-नई दिल्ली राजधानी (12453) का 18 से 25 दिसंबर तक बदला हुआ मार्ग रांची-बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, गोमोह, गया, पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, चुनार, रांची-नई दिल्ली, वहीं 17 से 24 दिसंबर तक ट्रेन (12453) का भी यही रूट रहेगा।

इसी प्रकार राजधानी (20407) ट्रेन का 21 और राजधानी (20408) का 22 दिसंबर को भी बदला हुआ मार्ग यही रहेगा। टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस/सम्बलपुर-जम्मूतवी  एक्सप्रेस (18101/18309) भी 15 से 26 तक मूरी के बाद और ट्रेन (18102/18310) 14 से 28 दिसंबर तक चुनार से उसी बदले हुए रूट से जाएगी।

हावड़ा-भोपाल  एक्सप्रेस (13025) ट्रेन 19 से 26 दिसंबर तक धनबाद से बदले हुए मार्ग गया, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, कटनी मुडवारा, वहीं ट्रेन (13026) 14 से 21 कटनी मुडवारा के बाद बदले रूट पर चलेगी।

सांत्रागाछी-अजमेर  एक्सप्रेस (18009) ट्रेन 16 से 23 दिंसंबर तक कटनी मुडवारा, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., गया, गोमोह, बोकारो स्टील सिटी, मूरी व इसी तरह ट्रेन 18010 का भी 18 से 25 दिसंबर बदला हुआ रूट रहेगा।

कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19414) ट्रेन 17 से 24 दिसंबर तक धनबाद, गया, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, कटनी मुडवारा व इसी रूट पर ट्रेन (19413) 14 से 21 दिसंबर तक चलेगी। कोलकाता-मदार एक्सप्रेस (19607) 15 से 22 दिसंबर तक धनबाद से गया, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, कटनी मुडवारा और इसी रूट पर ट्रेन (19608) 19 से 26 दिसंबर तक चलेगी।

संबंधित समाचार