संभल: 16 पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पशु क्रूरता के तहत केस दर्ज, मीट फैक्ट्री ले जा रहे थे पशु

संभल, अमृत विचार। हयातनगर पुलिस ने बहजोई मार्ग पर बुधवार को मीट फैक्ट्री जा रहा पशुओं से भरा कैंटर पकड़ लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
 
बुधवार को हयातनगर थाने की पुलिस बहजोई मार्ग पर बिजली घर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बहजोई की ओर से लाल रंग का कैंटर पुलिस को आता दिखाई दिया। पुलिस ने चालक से कैंटर रुकवा लिा। कैंटर खुलवाने की बात कही तो कुछ देर चालक व पांचों लोगों ने बात को अनसुना कर दिया। पुलिस ने कैंटर खोलकर देखा तो उसमें हाथ पैर बांधे पशु भरे हुए थे। 

कैंटर की मानक क्षमता से दोगुने पशु भरे थे। कैंटर में 16 पशु थे। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस कैंटर समेत पांचों आरोपियों को थाने ले आई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग जनपद में अलग अलग स्थानों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजारों से पशु खरीदते हैं।

 इसके बाद कैंटर से मीट फैक्ट्री ले जाकर बेच देते हैं। पुलिस ने थाना क्षेत्र में सरायतरीन के मोहल्ला कोटला निवासी फुरकान, नसीम, शादाब, मारूफ और मोहल्ला कास्यावान निवासी शफीक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को 15-15 साल की सजा

संबंधित समाचार