मुरादाबाद : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मूंढापांडे थाना में भाभी के घर से लौटते समय हुआ हादसा, घटना से मृतका के तीनों बच्चों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुंढापांडे थाना क्षेत्र में मायके से दावत में शामिल होकर घर लौट रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

रामपुर जिले के थाना टांडा क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी आस मोहम्मद मजदूर है। परिवार में पत्नी शबाना (30), दो बेटे उवेश, उनेद व बेटी आयत नूरी है। उसके बहनोई फारुख ने बताया कि आस मोहम्मद की दलपतपुर में ससुराल है। उसकी सलहज भूरी का मकान बन रहा है। लिंटर पड़ने पर उसने दावत दी थी। इसमें शामिल होने के लिए आस मोहम्मद अपनी पत्नी शबाना के साथ ससुराल गया था।

 वहां से लौटते समय दलपतपुर में ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शबाना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आस मोहम्मद मामूली रूप से घायल हो गया। बुधवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शबाना की मौत के बाद घर उसके तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ये भी पढ़ें:- संभल: 16 पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार