देहरादून: लिव इन में रह रही महिला कर रही थी शिक्षक को ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। लिवइन में अपने पार्टनर शिक्षक के साथ रह रही महिला द्वारा अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया है और अब एक करोड़ रुपये मांग रही है। शिक्षक की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि एक शिक्षक ने शिकायत की है कि उनकी शादी 2004 में हुई थी और उनका एक बेटा है। पीड़ित का 2018 में जयपुर से जोधपुर ट्रांसफर हो गया। पत्नी वहां नहीं गई और बेटे को छोड़कर अलग हो गई। पीड़ित को बेटे की देखभाल के लिए एक लिवइन पार्टनर की जरूरत थी। उन्होंने इसके लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाया।

आरोप है कि इस दौरान भव्या मौर्य निवासी राजस्थान उनके संपर्क में आई। उसने खुद के पति से अलग होने की बात कही। आरोप है कि वह पीड़ित के साथ रहने लगी। दोनों दून स्थित फ्लैट में रहे। यहां निजी पलों का वीडियो भव्या ने बनाया और 2021 से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

शिक्षक ने बताया कि उसने अपने पिता के साथ मिलकर उसे फ्लैट से निकालकर कब्जा कर लिया है। इसके बाद एक करोड़ रुपये मांगे और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार