Khelo India : सरकार ने करीब 9 हजार खिलाड़ियों तक पहुंचाई मदद, खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत 2841 खिलाड़ियों को तथा खेलों को बढ़ावा देने वाली अन्य योजनाओं के तहत 8968 खिलाड़ियों को सहायता प्रदान की गई है। 

'सरकार ने 8968 खिलाड़ियों तक पहुंचाई मदद'
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत वर्ष 2020-21 में 3030 खिलाड़ियों को, वर्ष 2021-22 में 2816 खिलाड़ियों को तथा वर्ष 2022-23 में 2742 खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता अथवा छात्रवृत्ति प्रदान की गई। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत लक्षित खेल अवसंरचना के विकास के लिए वर्ष 2019-20 में 284.47 करोड़ रुपये, वर्ष 2020-21 में 120.67 करोड़ रुपये और वर्ष 2021-22 में 541.91 करोड़ रुपये जारी किए गए। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर के लाभान्वित हुए 772 खिलाड़ी 
उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर के 2038 खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 772 खिलाड़ी लाभान्वित हुए हैं। एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में ठाकुर ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के 'खेल प्रतियोगिता और प्रतिभा पहचान' वर्ग के तहत वार्षिक खेलों का आयोजन किया जाता है। 

ये भी पढ़ें :  FIH Women's Nations Cup : भारत को आयरलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में आत्ममुग्धता से बचना होगा 

संबंधित समाचार