लखनऊ:  6 महीने से फरार हत्यारोपी ने किया सरेंडर, दिनदहाड़े किया था ये बड़ा कांड     

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी की सीजेएम कोर्ट में आज अचानक 6 महीने से फरार चल रहे हत्या के मुख्य आरोपी फिरदोस ने सरेंडर कर दिया। फिरदौस ने अपने खिलाफ शस्त्र अधिनियम के एक मुकदमे में पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर किया है। फिरदौस कैंट में बीते  25 जून को दिनदहाड़े रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ गोरख ठाकुर की हत्या का मुख्य आरोपी था। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को अरेस्ट किया है। 

बताते चलें कि बीते  25 जून को लखनऊ के कैंट इलाके में बदमाशों ने ठेकेदार वीरेंद्र कुमार सागर नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, मृतक रेलवे में ठेकेदारी का काम करता था। वहीं, मृतक की पत्नी खुशबून तारा ने वीरेंद्र की पहली पत्नी प्रियंका पर प्रॉपर्टी के लालच में हत्या का आरोप लगाया था। मृतक बिहार का रहने वाला था और रेलवे में ठेकेदारी करता था। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: 12 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ Transfer -देखें List  

संबंधित समाचार