अयोध्या: प्रोफेसर रविशंकर सिंह अवध विश्वविद्यालय के नये कुलपति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर रविशंकर सिंह, भू-भौतिकी विज्ञान विभाग, विज्ञान संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. रविशंकर सिंह की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए की गयी है। इसके …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर रविशंकर सिंह, भू-भौतिकी विज्ञान विभाग, विज्ञान संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. रविशंकर सिंह की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।

इसके अतिरिक्त राज्यपाल ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के नियमित कुलपति की नियुक्ति में कुछ समय लगने के दृष्टिगत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति प्रो. त्रिलोक नाथ सिंह को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ एक माह की अवधि अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का कुलपति नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. राजाराम यादव का कार्यकाल 1 अगस्त 2020 को समाप्त हो रहा है।

संबंधित समाचार