जौनपुर: हिस्ट्रीशीटर सभासद हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदलापुर, जौनपुर। जिले की बदलापुर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सभासद योगेश यादव हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है साथ ही दो अन्य बदमाशों की तलाश में जुट है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई बाइक की भी बरामदगी कर ली है। 

बता दें कि बीते 12 दिसंबर की रात को हिस्ट्रीशीटर सभासद योगेश यादव की बादलपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में चाय की दुकान पर चाय पीते समय अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी थी। हत्या से गुस्साए सभासद के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 38 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था।

इस हत्याकांड के दो आरोपी विकास शर्मा पुत्र दिनेशचन्द्र शर्मा निवासी ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर तथा शशिकेश शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला पुत्र नन्हें शुक्ला उर्फ अजय प्रकाश शुक्ला निवासी ग्राम मछलीगांव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना परसरोखनपुर हाईवे पुलिया के नीचे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल अन्य दो अभियुक्तों पुष्पेन्द्र दुबे उर्फ बन्टी (ग्राम प्रधान पट्टी दयाल थाना बदलापुर जौनपुर और काजू दूबे पुत्र सुनील दूबे पुत्रगण सुनील दुबे निवासी गण पट्टी दयाल थाना बदलापुर की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मुख्तार की सजा पर ADG प्रशांत कुमार बोले- हमने बढ़ाया गवाहों का हौंसला

संबंधित समाचार