हल्द्वानी: लापता किशोर को ढूंढ़ने की लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कालाढूंगी रोड स्थित हिमालयन नवजीवन संस्था से एक किशोर अचानक लापता हो गया। इससे संस्था के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस से किशोर को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। संस्था की बिंदू लुकोस ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि काठगोदाम पुलिस को एक किशोर गौलापार में मिला था।

जिसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यू) के माध्यम से बुधवार को संस्था में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार की दोपहर नाश्ते के बाद किशोर बाहर टहल रहा था। इसी बीच वह अचानक कहीं लापता हो गया। उन्होंने किशोर के संस्था के पीछे वाले गेट से भागने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार