बीबीएयू: परीक्षा से वंचित नहीं होंगे छात्र,  25 तक जमा करनी होगी फीस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ।  छात्र किसी भी प्रकार की अफवाह में न आये। इस संबंध में शुक्रवार विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ रचना गंगवार ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि गलत अफवाह फैलाते हुए फीस की वजह से छात्रों को विश्वविद्यालय में परीक्षा से वंचित किया गया, जबकि ऐस नहीं है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इसका खंडन करता है। उन्होंने कहा वे विद्यार्थी जिन्होंने कई सेमेस्टर की फीस जमा नहीं की है , उन्हें फीस जमा करने के लिए कहा गया है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 दिसम्बर है । यूआईटी की परीक्षाएं जनवरी में होना तय है अतः परीक्षा से वंचित करने वाली बात पूरी तरह अफवाह है।

विवि द्वारा करंट सेमेस्टर के ऐसे सभी विद्यार्थीयों से परीक्षा फार्म भरवाए गए हैं जिन्होंने सेमेस्टर फीस जमा नहीं की है तथा अभी ही छात्रवृत्ति फार्म जमा किए हैं। विवि लगातार छात्र  हित में काम कर रहा है। इस तरह के मनगढ़ंत आरोपों से विवि की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी  पढ़े:- UPPSC के अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कृषि विभाग में होगी तैनाती

संबंधित समाचार