कालाढूंगी: करोड़ों का मेथीसाह पुल बना तालाब
कालाढूंगी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग व जलसंस्थान की लापरवाही के चलते मेथीसाह नाले पर बने पुल के एक छोर पर तालाब बन गया है। जिससे आये दिन दुघटना का भय बना हुआ है। वह दो पहिए वाहनो व पैदल जाने वाल राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
बताते चले की बीत 26 नवंबर 2021 में क्षेत्रिय विधायक बंशीधर भगत ने रामनगर-हल्द्वानी मार्ग में 413.72 लाख की लागत से बने पुल को जनता को समर्पित किया था। पुल बनने से पहले नगर की मुख्य पेयजल लाइन को बिना शिफ्ट करे ही पेयजल लाइन के उपर से ही पुल का निमाण शुरू कर दिया गया।
पुल बना रहे ठेकेदार न मुख्य पेयजल लाइन के उपर से ही पुल का निमाण् कर दिया।बीत कई दिनों से मुख्य पेयजल लाइन लिकेज होने से पुल के एक छोर पर लबालब पानी भरा हुआ है। जिससे सडक क्षतिग्रस्त होने के साथ दो पहिए वाहनों व पास में दुकानदारों के साथ पैदल चल रहे राहगीरों को भी भारी परेशानियों को सामना करना पड रहा है।
विभागों के लापरवाही के चलते उसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड रहा है। जल संस्थान के जेई खगेन्द्र जोशी ने बताया कि स्टीमेट बनाकर विभाग के अधिकारीयों को दे दिया गया है जल्द ही पेयजल लाईन को शिफ्ट कर दिया जायेगा।
