बस्ती : नील गाय से टकराई तेज रफ्तार कार तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती। जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार कार  नील गाय से टकराई है। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त नहीं कर पाई है।

सूत्रों की मानें तो, बस्ती जिले के अन्तर्गत हाईवे के गड़हा गौतम के पास बस्ती-अयोध्या लेन पर बीती रात सड़क हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार नीलगाय से टकराकर पेड़ से भिड़ी और उसके बाद पलट गई।

इस दुर्घटना में ड्रावर समेत तीन की मौत हो गई। बता दें कि कार में कुल चार लोग सवार थे। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज : कान में लीड लगाकर बैठा रहा युवक, फ्लैट में लगी भयावह आग

संबंधित समाचार